अगर आप राजस्थान के नागरिक हैं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची में जुड़वाना चाहते हैं, तो अब जन आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया है।
इस प्रक्रिया को “जन आधार सीडिंग” कहा जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि सही लाभार्थियों को ही राशन योजना का लाभ मिले।
राशन कार्ड में जन आधार लिंक क्यों जरूरी है?
राज्य सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि सभी राशन कार्ड जन आधार कार्ड से लिंक किए जाएं। इसकी मुख्य वजहें निम्नलिखित हैं:
✔ लाभार्थी की पुष्टि: यह जानना जरूरी है कि राशन कार्ड से जुड़े लाभार्थी जीवित हैं या नहीं।
✔ स्थान परिवर्तन की जानकारी: कई लोग अपना क्षेत्र बदल लेते हैं या शादी के बाद नया परिवार बन जाता है, जिससे डेटा अपडेट करना आवश्यक हो जाता है।
✔ गेहूं वितरण में पारदर्शिता: राशन डीलरों द्वारा गेहूं वितरण में पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए यह प्रक्रिया लागू की गई है।
✔ नए सदस्यों का जोड़ना: परिवार में नए सदस्य के जुड़ने या पुराने सदस्यों के नाम हटाने के लिए जन आधार सीडिंग आवश्यक होती है।
जन आधार राशन कार्ड से लिंक कैसे करें?
अगर आप भी इस बार खाद्य सुरक्षा का फॉर्म भरवा रहे है तो अब फॉर्म भरते समय ही जन आधार सीडिंग का नया ऑप्शन देखने को मिलेगा जिसे आपको पूरा करना अनिवार्य है।
- अपने नजदीकी ई मित्र की दुकान पर जाएं।
- अपना जन आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाएं।
- ई मित्र वाले से खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाना चाहते है तो उसे बताए। साथ में परिवार के जिस सदस्य की मैपिंग नहीं हो रखी है उसे भी ऑनलाइन करने का बोले।
- परिवार के जिन सदस्यों का नाम अपडेट करवाना है, उनकी पूरी जानकारी दें।
- ई मित्र वाला आपकी जानकारी लेकर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करेगा।
- मैपिंग पूरी होने के बाद पुष्टि करने के लिए सरकारी पोर्टल पर स्टेटस चेक करें।
- उसके बाद आप फॉर्म भरने की प्रोसेस पूरी कर सकते है।
जन आधार सीडिंग से जुड़े फायदे
- योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी।
असली लाभार्थियों को ही राशन मिलेगा। - फर्जी राशन कार्ड हटाए जा सकेंगे।
- सभी जरूरतमंदों को सही मात्रा में अनाज मिलेगा।
- जन आधार कार्ड से भी राशन आसनी से मिल सकेगा।
निष्कर्ष
राजस्थान सरकार ने राशन कार्ड को जन आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है, ताकि खाद्य सुरक्षा योजना सही और पात्र लोगों तक पहुंचे। अगर आपने अभी तक जन आधार सीडिंग नहीं करवाई है, तो जल्द से जल्द अपने ई मित्र के पास जाकर यह प्रक्रिया पूरी करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।